राजिम ब्रेकिंग: राजिम-पांडुका मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना पांडुका थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार मृतक गैंद विश्वकर्मा (19 वर्ष), पिता लोकेश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम रजनकटा और घायल युवक तिजेश्वर साहू (19 वर्ष), पिता हेमूराम साहू, निवासी रजनकटा दोनों युवक बाइक से किसी काम के लिए जा रहे थे, तभी सड़कड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक के पार्ट्स सड़क पर कई मीटर तक फैल गए वहीं दोनों युवक सड़क से दूर गिरे। इस दौरान गैंद विश्वकर्मा को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जुटी जांच में

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर सड़क पर बड़े-बड़े टायरों के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना किसी कार, ट्रक या हाइवा जैसे भारी वाहन की टक्कर से हुई होगी। हालांकि, किस वाहन ने हादसे को अंजाम दिया, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
थाना प्रभारी पांडुका ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी है। अज्ञात वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद ब्रेकिंग: खेत जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर नाले में पलटा, युवक की दर्दनाक मौत











