राजिम ब्रेकिंग: घर के सामने मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां घर के सामने एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर लोहे की रॉड जैसे किसी भारी हथियार से वार किए जाने के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार राजिम से लगे ग्राम पितईबंध में सड़क किनारे युवक का शव मिला। मृतक की पहचान उत्तम भारती के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। शनिवार सुबह घर के सामने युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में तत्काल राजिम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी पुलिस है।
चार संदिग्धों से पूछताछ
घटना की गंभीरता को देखते हुए राजिम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत, भेजा हुआ बाहर; दो लोग घायल











