विधायक इंद्र कुमार साहू की उपस्थिति में एल्डरमेनो का हुआ शपथ ग्रहण संपन्न, SDM ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के एल्डरमेन श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन,नवल साहू, कन्हैया(फेकनू साहू) मुकुंद मेश्राम एवं गुलाब राव को शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा के विशेष उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी रवि सिंह द्वारा पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। विधायक की उपस्थिति से कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इंद्रकुमार साहू ने सभी एल्डरमेनों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गोबरा नवापारा के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के विकास से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विकास कार्यों को मिलेगी गति

कार्यक्रम के दौरान विधायक इंद्रकुमार साहू से मिलने और नवनियुक्त एल्डरमेन को शुभकामनाएं देने के लिए सभाकक्ष खचाखच भरा रहा। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि विधायक इंद्रकुमार साहू के मार्गदर्शन और सभी जनप्रतिनिधियों के समन्वय से गोबरा नवापारा के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
सभी मनोनीत एल्डरमेनो ने अपने इस मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने कर्तव्यों पर खरा उतरते हुए जनहित कार्य में सहभागिता निभायेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में सभी नवमनोनीत एल्डरमेनो का पुष्प गुच्छ भेंटकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पार्षदगण सभापति सचिन सचदेव, रवि साहू, नम्मू नारायण ध्रुव, जागेश्वर यादव, जीना निषाद, लोमेश्वरी साहू, पूजा कंसारी, राम रतन निषाद, तरुण कंसारी, दीपाली राजपूत, अर्जुन साहू, अजय साहू, हेमंत साहनी, पत्रकार गण श्याम किशोर शर्मा, आलोक पहाड़िया, डॉ.लीलाराम साहू, प्रवीण साहू, मनीष जैन, सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकेश ढीढी, किसान नेता चंद्रिका साहू, परदेसीराम साहू, मनीष देवांगन, बाबी चावला, देवेंद्र सेन, संतू लाल सेन, हितेश मंडई, भगवान राव, रमेश वैष्णव, मोती साहू,पद्मिनी सोनी, निता धीवर, धनमती साहू, उमा कंसारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी जनप्रतिनिधि गण का उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











