ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड का शर्मनाक करतूत: इंस्टाग्राम पर वायरल किया युवती का न्यूड वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ब्रेकअप के बाद बदला लेने की नीयत से युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती से दोस्ती के दौरान व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर रिकॉर्ड किया गया न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पीड़िता को इसकी जानकारी उसकी सहेलियों से मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय नारायण देशमुख ने दोस्ती के दौरान व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर युवती का निजी वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। दोनों के बीच संबंध खत्म (ब्रेकअप) होने के बाद आरोपी ने 9 जुलाई को बदला लेने के इरादे से वह वीडियो इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुंडरदेही थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66E, 66D, 67 और 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पत्नी करती थी न्यूड वीडियो कॉल, सच्चाई जानने पति ने बेडरूम में लगवाए कैमरे, फिर आया सच और….











