नवापारा ब्रेकिंग : कल बंद रहेगी बिजली, इस वजह से शहर के कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई, देखिए सूची…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम :- नवापारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 6 जून से 21 जून तक बिजली बंद रहेगी। इसे लेकर विद्युत विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। एक दिन पहले ही विद्युत विभाग ने आदेश जारी कर लोगों को इसकी जानकारी दी है। जिसमें बताया कि बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेंगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि 33 केव्ही एवं 11 केव्ही लाईनों एवं उपकेन्द्रों में मानसून पूर्व सुधार एवं रखरखाव का काम होगा। जिसके चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं काम पूरा होते ही तीन बजे के बाद बिजली की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल