बिग ब्रेकिंग: NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन से चल रहे आंदोलन के बाद लिया फैसला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन में प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग उनके इस्तीफे की थी। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने स्वयं अपना इस्तीफा पत्र सार्वजनिक करते हुए पद छोड़ने की जानकारी दी। 

NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए इस फैसले की घोषणा की।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से छात्र संगठनों और आंदोलनकारियों का धरना-प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया था कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम पर वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

परीक्षा CBT मोड में कराने का निर्णय

अपने इस्तीफा पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने हमेशा छात्रों के हित, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और देश के युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें देश की सेवा करने का अवसर मिला। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि NEET-UG परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बाद केंद्र सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपी, परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराई और भविष्य में परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार की ओर से नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, आंदोलनकारी संगठनों की अगली रणनीति पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

NEET पेपर लीक मामले में NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त; जांच के लिए पुलिस ने बनाई स्पेशल टॉस्क कमेटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button