राजिम-अभनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम-अभनपुर मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, अभनपुर के कठिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा में एक महिला, एक बच्चे सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में कार और बाइक दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम-अभनपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: रेत से भरे हाईवा ने 3 युवकों को कुचला, तीनों की मौत











