रेलिंग से टकराई बाइक, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। कुरूद-विशाखापत्तनम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को सड़क किनारे लगी रेलिंग से बाइक टकराने से 50 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कुरूद-विशाखापत्तनम मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान भूनेश दिवाकर (50 वर्ष), निवासी सारंगपुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भूनेश दिवाकर रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक और सवार दोनों सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से भूनेश दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
शराब पार्टी के बीच दोस्त की हत्या, मामूली विवाद में पत्थर से कुचल दिया सिर, 8 आरोपी गिरफ्तार











