मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, डायल-112 की तत्परता से युवक की बची जान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में आपातकालीन सेवाओं के लिए संचालित डायल-112 ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव के पास मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुए युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव के पास एक मोटरसाइकिल चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 में तैनात आरक्षक यशवंत त्रिवेन्द्र एवं वाहन चालक जागेश्वर निर्मलकर तत्काल मौके पर पहुंचे।

घायल की स्थिति अब नियंत्रण में

घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना देर किए उसे सुरक्षित वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया, जहां तत्काल उपचार शुरू किया गया। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से घायल की स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने डायल-112 टीम के आरक्षक यशवंत त्रिवेन्द्र एवं चालक जागेश्वर निर्मलकर की त्वरित कार्रवाई और सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में नागरिकों की सहायता करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और जिले की डायल-112 टीम इसी भावना के साथ लगातार कार्य कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस और IDYM फाउंडेशन की पहल: ‘साइंस ऑन व्हील्स’ से विज्ञान के साथ साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button