मैत्री डेंटल कॉलेज में व्हाइट कोट एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को व्हाइट कोट एवं प्रमाण-पत्र से किया गया सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मैत्री दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंजोरा (दुर्ग) में ‘‘ऑरेलाइट्स – द व्हाइट कोट सेरेमनी 2023’’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बीडीएस तृतीय वर्ष के 74 विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा सेवा के दायित्व का औपचारिक शुभारंभ कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर मानव सेवा, चिकित्सा नैतिकता एवं मरीजों के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के मैत्री एजुकेशनल सोसायटी के महासचिव राजेश जैन, डीन डॉ. प्रदीप बाबू कोम्मी, डीन (अकादमिक) डॉ. संजीव सिंह, वाइस डीन डॉ. योगेश साहू, सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ सन्नी शिखावर, डॉ. तनुज चौधरी, डॉ. सानिध्य सुराना, डॉ. सौम्या शर्मा, डॉ. अंशुता साहू, डॉ. योगेश साहू, डॉ. बाला सुब्रमण्यम, डॉ. आराधना एवं डॉ. प्रतीक सुराना, डॉ अंकिता उइके, डॉ. प्रवीण मिश्रा, डॉ सोनम अग्रवाल, डॉ प्रतीक गुप्ता, डॉ. प्रियब्रत जेना, डॉ. दीपक राजपूत, डॉ. सृष्टि हरिहानो, डॉ. अविनाश आर. रुद्राजवार, सरित शेखर बर्मन, पूर्वा वर्मा, कॉलेज प्रबंधन की ओर से वी.के. त्रिपाठी, राजेश भट्टाचार्य, धीरज बंजारी एवं सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण, चिकित्सक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
नवापारा के खगेंद्र साहू को मिला प्रमाण पत्र
समारोह के दौरान खगेंद्र साहू (माता-पिता श्रीमती भगवती-डॉ. लीलाराम साहू) को व्हाइट कोट एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें चिकित्सा पेशे की गरिमा बनाए रखने, रोगियों की सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने तथा अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाजहित में करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय डीन ने कहा कि व्हाइट कोट केवल एक परिधान नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह समारोह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन से चिकित्सकीय उत्तरदायित्व की ओर बढ़ने वाले महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतीक है। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के संदेश दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











