स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापर: पुलिस की रेड, आपत्तिजनक सामग्री समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त, महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुलिस ने एक वेलनेस स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस की कार्रवाई में स्पा सेंटर के मैनेजर, महिला दलाल और ग्राहकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस ने 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद, दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की है। मामला दुर्ग जिले के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित एक वेलनेस स्पा सेंटर में मसाज और वेलनेस सर्विस की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलने के बाद स्मृतिनगर पुलिस ने पहले इसकी तस्दीक की और फिर टीम गठित कर सेंटर में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर कई लोग मिले। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने सेंटर के संचालन से जुड़े लोगों के साथ वहां मौजूद ग्राहकों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी ग्राहकों से पैसे लेने और महिलाओं को उपलब्ध कराने की कथित व्यवस्था में शामिल था। वहीं हेमा सिंह उर्फ प्रीत पर महिला दलाल के रूप में भूमिका निभाने का आरोप है।

मोबाइल फोन से खंगाला जा रहा नेटवर्क

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 1,900 रुपये नगद, कुछ दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस के हाथ लगी है। अब पुलिस जब्त मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इनसे स्पा सेंटर से जुड़े अन्य लोगों और कथित नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

9 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तनय सोनी (23), हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32), रूपेन्द्र जंघेल (39), रितिक सोनी (26), दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), हेमंत सिन्हा (28), अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), आनंद कुमार (31) और अरुण पांडेय (24) को गिरफ्तार किया है।

स्मृतिनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्पा सेंटर में कथित गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था या नहीं। जब्त मोबाइल और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

लापता युवती की खोज में पहुंची पुलिस: मिला देह व्यापार का अड्डा, 3 युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button