एसपी वेदव्रत सिरमौर ने बढ़ाया हौसला: समय से पहले केस सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मिले प्रशस्ति पत्र

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। विशेष सम्मान समारोह में समय से पहले मामलों का वैधानिक निराकरण करने, डिजिटल साक्ष्य यानी ई-साक्ष्य के बेहतर प्रबंधन और सीसीटीएनएस में उत्कृष्ट डेटा एंट्री करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना और पुलिसिंग को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंभीर और सामान्य आपराधिक प्रकरणों का निर्धारित समय से पहले निराकरण करने वाले अधिकारी-कर्मचारी अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान ई-साक्ष्य का सही तरीके से संकलन और संरक्षण तथा सीसीटीएनएस केस पोर्टल पर रियल टाइम डेटा एंट्री आधुनिक पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दिशा में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों ने अपनी मेहनत और लगन से जिले की पुलिसिंग को मजबूत किया है।

बेहतर काम के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जरूरी

एसपी ने सम्मानित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है। साथ ही अन्य कर्मचारियों में भी बेहतर कार्य करने की सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पैदा होती है।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आगे भी इसी ऊर्जा, जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ आम जनता की सेवा करने का आह्वान किया।सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सभी थाना प्रभारी और जिला पुलिस कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया और भविष्य में भी बेहतर पुलिसिंग जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस के गौरव: मुख्यमंत्री के हाथों गरियाबंद पुलिस के चार अधिकारी- कर्मचारी हुए सम्मानित, मिला ‘पुलिस पत्रिका जज़्बा अवार्ड-2026’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button