गायत्री शक्तिपीठ राजिम में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ ध्वजारोहण: पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने फहराया तिरंगा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ राजिम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह भंडार निगम चंदूलाल साहू रहे। उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ परिसर में वैदिक मंत्रोंच्चार और देशभक्ति के जयघोष के बीच सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया एवं भारत माता तथा पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

समारोह को संबोधित करते हुए चंदूलाल साहू ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय चेतना के उत्थान में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की।उन्होंने कहा 15 अगस्त का दिन हमें उन अनगिनत अमर शहीदों की याद दिलाता है जिनके त्याग और बलिदान के कारण आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। आजादी केवल राजनीतिक अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे नैतिक और सांस्कृतिक उत्तरदायित्वों का भी स्मरण कराती है।”

अखिल विश्व गायत्री परिवार केवल एक आध्यात्मिक संगठन नहीं, बल्कि युग निर्माण का एक विश्वव्यापी अभियान है। पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ का जो सूत्र दिया था, वह आज के समय में देश को मजबूत बनाने के लिए सबसे अधिक प्रासंगिक है। जब व्यक्ति के विचारों में परिष्कार आएगा, तभी एक सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर सिन्हा ने किया। दुलारी साहू ने देश भक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी। आयोजन में विशेष रूप से विक्रम मेघवानी ट्रस्टी,रामकुमार साहू इकाई प्रमुख संतराम ध्रुव,शेखलाल साहू, पवन गुप्ता, हिमांशु साहू पुरुषोत्तम दीवान, इंद्रदेव दीवान एवं मां भगवती महिला मंडल राजिम की बहने उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नन्ही भवानी कंसारी की सुरीली तानों से गूंजा गायत्री मंदिर, रत्नांचल समिति ने प्रतिभा को सराहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button