रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद, लिव-इन पार्टनर की मौत; प्रेमिका अस्पताल में भर्ती, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक-युवती के बीच रक्षाबंधन पर घर जाने और शादी की बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कपल ने अपना काट लिया। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

खून से लथपथ मिला युवक, प्रेमिका भी घायल

जानकारी के अनुसार मोहन पैकरा (28) और महिमा सिदार (26) अंबिकापुर के सुभाष नगर स्थित मकान में किराए पर रह रहे थे। बुधवार सुबह महिमा बाथरूम से वापस लौटी तो उसने मोहन को गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद उसने भी खुद का गला काट लिया। घटना के बाद युवती की चीख सूनकर मकान मालिक दयाल मंडल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और आपातकालीन टीम के पहुंचने तक मोहन की मौत हो चुकी थी, जबकि महिमा को गंभीर हालत में तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रेमी को घर ले जाना चाहती थी युवती

पुलिस की प्रारंभिक जांच और घायल युवती के बयान के अनुसार, दोनों के बीच रक्षाबंधन के दौरान घर जाने को लेकर विवाद हुआ था। महिमा, मोहन को अपने साथ घर ले जाना चाहती थी, ताकि परिवार के सामने दोनों की शादी की बात रखी जा सके। मोहन इसके लिए तैयार नहीं था, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

5 साल से थे प्रेम संबंध में

पुलिस के अनुसार मोहन पैकरा मूल रूप से दरिमा क्षेत्र का निवासी था, जबकि महिमा सिदार सूरजपुर जिले के कंदरई क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों के बीच करीब पांच साल से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस अब मकान मालिक, पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, चाकू बरामद

घटना की सूचना के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घर और आसपास से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। मोहन के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

थाना प्रभारी दिलीप दुबे के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। घायल युवती के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

घर में खून से लथपथ मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर फरार; हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button