एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां पेड़ पर युवक और युवती के शव एक ही फंदे से लटके मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र का है।

ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम अरतेरा गांव से कुछ दूरी पर जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके युवक-युवती के शवों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांव में दी। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों की पहचान अरतेरा गांव के ही रहने वाले मुकेश यादव (21) और मुनिता (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर जांच आगे बढ़ाई। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, मुकेश और मुनिता दोनों एक ही गांव में ही पले-बढ़े थे। शुक्रवार देर शाम तक दोनों अपने-अपने घरों में मौजूद थे। इसके बाद वे कब घर से निकले, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी।

शनिवार सुबह दोनों के घर पर नहीं मिलने के बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन आसपास के इलाकों में उन्हें खोज ही रहे थे कि इसी दौरान जंगल में युवक और युवती के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों की पहचान मुकेश यादव और मुनिता के रूप में की।

प्रेम प्रसंग की आशंका

फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शवदोनों के शव एक ही फंदे पर मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने प्रेम संबंध से जुड़े किसी विवाद या परिस्थिति के चलते यह कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस कोई भी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस की जांच जारी

लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव ने बताया कि मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है। पुलिस की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल, घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button