राजिम ब्रेकिंग: चार दिन बाद कब्र से बाहर निकाला गया महिला का शव, मायके पक्ष को हत्या का शक, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दफन कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद मायके पक्ष ने महिला की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को दोबारा बाहर निकलवाया। मामला पांडुका थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा का है।

मायके पक्ष ने जताया संदेह

जानकारी के अनुसार ग्राम तर्रा में 34 वर्षीय महिला बबीता नवरंगे की मौत 16 और 17 सितंबर की दरमियानी रात हुई थी। महिला की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसके बाद मायके पक्ष ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मृतका का मायका महासमुंद जिले के मचेवा गांव में बताया गया है, जबकि उसका ससुराल गरियाबंद जिले के ग्राम तर्रा में है। मायके पक्ष का कहना है कि उन्होंने शाम के समय अपनी बेटी को छोड़ा था, लेकिन उसी रात उसकी मौत की खबर मिली। इसी घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने संदेह व्यक्त किया है।

चार दिन बाद कब्र से निकाला शव

शिकायत के बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और चार दिन बाद तहसीलदार की मौजूदगी में महिला का शव कब्र से बाहर निकाला गया। शव निकालने की कार्रवाई के दौरान पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद रही। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़े तथ्यों और पुलिस जांच के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

2019 में पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में महिला के पति के खिलाफ पाण्डुका थाने में मारपीट का मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, उस पुराने प्रकरण की वर्तमान घटना से क्या कड़ी है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद महिला का शव कब्र से निकवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तवित स्थित स्पष्ट होगी। पुलिस मौत की परिस्थितियों, परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवविवाहिता की संदिग्ध मौतः कब्र से निकाला गया शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button