स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। राज्य के सरकारी, अनुदान प्राप्त एवं गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में तीनों अवसरों पर 5-5 दिन का अवकाश रहेगा। इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों को मिलाकर कुल 15 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों को त्योहारों और शीतकाल के दौरान लगातार पांच-पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी। आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 6 से 10 नवंबर तक और शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

ऐसा रहेगा अवकाश का कार्यक्रम

  • दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक, कुल 5 दिन
  • दीपावली अवकाश: 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक, कुल 5 दिन
  • शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक, कुल 5 दिन

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर कलेक्टर ने जिले में तीन स्थानीय अवकाश किए घोषित, शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button