छुरा ब्रेकिंग न्यूज़ कीटनाशक का सेवन करने वाले बुजुर्ग को 112 वाहन से पहुंचाया अस्पताल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– छुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ग्रामीण ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कनेसर पत्तियां में देवलाल ध्रुव (50 वर्ष) द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन किए जाने की सूचना पर 112 टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने बुजुर्ग की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी समझा। बताया गया कि 108 एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय 112 वाहन से ही देवलाल ध्रुव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया।

मानसिक स्थिति है कमजोर

परिजनों के अनुसार, देवलाल ध्रुव की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। आशंका है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

कांस्टेबल और चालक ने निभाई तत्परता

घटना के दौरान कांस्टेबल कृष्ण कुमार और 112 वाहन चालक कुलदीप ने तत्काल सहायता करते हुए बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। 112 टीम की इस त्वरित कार्रवाई से समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: शारीरिक संबंध से इनकार पर महिला की हत्या, बीयर बोतल से सिर पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल