अभनपुर ब्रेकिंग: घर के बाहर बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बकतरा में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित बरगद के पेड़ में गमछे से लटके मिली। आसपास के लोगों ने जब यह मंजर देखा तो हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान हीरा सेन, पिता लेखराम सेन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बकतरा के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंची अभनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: टैक्टर ने बच्ची को कुचला, मौत; चाचा घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गांव में तनाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button