नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्याः बॉयफ्रेंड पर FIR दर्ज, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप; लिव इन पर थे दोनों

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक नाबालिग युवती ने किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने कथित प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। किशोरी करीब आठ महीने से युवक के घर रह रही थी। 17 सितंबर को उसने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से शिकायत की थी। मामला सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

किचन में फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार ग्राम मांजा निवासी किशोरी और ग्राम उमापुर निवासी ललित साहू के बीच प्रेम संबंध था। बताया गया कि करीब आठ महीने पहले किशोरी अपने घर से ललित के घर आकर रहने लगी थी। परिजनों ने उसे वापस घर लाने का प्रयास किया, लेकिन वह वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुई। 17 सितंबर को दोपहर किशोरी ने ललित के घर के किचन में फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ललित ने फोन कर किशोरी की बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलने के बाद किशोरी के परिजन उमापुर पहुंचे। उस समय शव बेडरूम में रखा हुआ था। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

बाद में मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने किशोरी की मौत को लेकर संदेह जताते हुए सूरजपुर एसपी कार्यालय में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि किशोरी के साथ मारपीट की गई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई।

बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायत और मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। शुरुआती जांच में किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई, लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर उसके प्रेमी ललित साहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी द्वारा किशोरी के साथ मारपीट किए जाने से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेक्स के लिए मना करने पर प्रेमिका की हत्या, सेक्स पावर की गोली खाने के बाद दोबारा संबंध बनाने पर विवाद; आरोपी गिरफ्तार प्रेमी, दोस्त फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button