राजिम ब्रेकिंग : बाढ़ का पानी उतरते ही नदी में मिले 2 शव, इस बात की जताई जा रही आशंका, पुलिस जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम के त्रिवेणी संगम में कई वर्षों बाद आई भयानक बाढ़ का पानी उतरने के बाद मंगलवार को नदी के बीच दो अज्ञात शव नजर आने से इलाके में सनसनी फैल गई। बाढ़ के तेज बहाव में बहकर शव के यहां पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शव अलग अलग जगह मिले है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और राजिम पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, पैरी नदी के चौबे बांधा-नवागांव एनीकट के आसपास पानी का बहाव कम होने के बाद लोगों की नजर नदी के बीच फंसे एक शव पर पड़ी। इसी तरह दूसरा शव वार्ड क्रमांक 1 के मणिकंचन केंद्र के पास मिला है।

दोनों मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया के साथ उनके पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों शवों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

बहकर आने की आशंका 

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भारी बारिश के बाद नदी में आई बाढ़ के तेज बहाव में शव बहकर यहां तक पहुंचे होंगे। हालांकि, शव यहां कैसे पहुंचे और मृतक की पहचान क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दो अज्ञात शव मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस की जांच और शव की पहचान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम में जलभराव के बीच फँसे 16 दिव्यांग बच्चे, पार्षद तुषार कदम ने प्रशासनिक टीम संग संभाला मोर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button