गरियाबंद पुलिस ने 60 गुम मोबाइल लौटाए; खोए मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। सोमवार को मोबाइल सुपुर्दगी की कार्रवाई के दौरान लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

गरियाबंद पुलिस ने गुम मोबाइल लौटाएपुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों की पहल पर गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए CEIR पोर्टल की मदद ली जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में गुम हुए 60 मोबाइल फोन बरामद किए और 5 अक्टूबर 2026 को संबंधित मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने गरियाबंद पुलिस और साइबर सेल की इस पहल की सराहना की। पुलिस का कहना है कि गुम हुए मोबाइल की बरामदगी और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मोबाइल गुम होने पर तत्काल दें सूचना

गरियाबंद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन किसी भी कारण से गुम या चोरी होने पर इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें। मोबाइल से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने से पुलिस को उसे ट्रेस करने और बरामद करने में मदद मिलती है।

CEIR पोर्टल से कैसे मिलती है मदद?

गरियाबंद पुलिस ने गुम मोबाइल लौटाएपुलिस के मुताबिक CEIR (Central Equipment Identity Register) भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन के IMEI नंबर को ट्रैक करने की प्रक्रिया की जाती है। इससे मोबाइल हैंडसेट में इस्तेमाल हो रहे सिम से संबंधित जानकारी के आधार पर गुम मोबाइल की तलाश में पुलिस को मदद मिलती है।

मोबाइल गुम होने पर क्या करें?

मोबाइल फोन गुम होने पर सबसे पहले नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस को मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, मोबाइल कंपनी और मॉडल, खरीद की रसीद, मोबाइल कहां और कब गुम हुआ, मोबाइल मालिक का नाम व पता सहित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। पहचान के लिए आधार कार्ड जैसे दस्तावेज भी साथ रखें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस और डायल 112 की तत्परता: उफनते नाले में फंसी बस से 35-40 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button