घर में घुसकर मां-बेटे का बेरहमी से हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर भेजी गई घायल युवती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घर में घुस कर मां-बेटे और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हमले में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर रेफर किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कमला सोनकर का परिवार चौथना गांव में रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात परिवार के लोग घर पर थे, तभी एक हमलावर घर में घुस आया। उसने पहले कमला सोनकर पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर उनके बेटे हमेंद्र सोनकर (21) को भी निशाना बनाया। हमले में दोनों की मौत हो गई। परिवार की बेटी ममता सोनकर ने भी हमले में गंभीर चोटें आईं। वारदात के समय कमला सोनकर का पति घर से बाहर था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बेटी को ग्रीन कॉरिडोर से रायपुर भेजा
वारदात की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल ममता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। बताया गया है कि उसे जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। फिलहाल युवती का उपचार जारी है।
पारिवारिक रंजिश की आशंका, रिश्तेदार पर संदेह
प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वारदात में परिवार के ही एक रिश्तेदार की भूमिका पर संदेह है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपी की भूमिका और हत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
आरोपी की तलाश में पुलिस
डोंगरगढ़ के एसडीओपी केसरी नंदन नायक के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घायल युवती को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। दोहरी हत्या के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस











