गर्लफ्रेंड को घर लाने पर भड़का चाचा, भतीजे के सीने में घोंपा चाकू, मौत; आरोपी चाचा गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– चाचा पर अपने ही 17 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घर में महिला मित्र को लाने और कमरे में सोने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक हो गई और आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से भतीजे के सीने पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
कमरे में खून से लथपथ मिला किशोर
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमित केंवट (17 वर्ष) पिता मिठालाल केंवट निवासी लिंगियाडीह के रूप में हुई है। आरोपी उसका चाचा कुंदन केंवट उर्फ धनीराम निषाद (38 वर्ष) बताया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब 11.50 बजे घर में परिजन सो रहे थे। इसी दौरान एक कमरे से अमित के चीखने की आवाज सुनाई दी।
परिजन दौड़कर कमरे की ओर पहुंचे तो चाचा वहां से बाहर निकलता दिखाई दिया। कमरे के भीतर अमित खून से लथपथ पड़ा था और उसके सीने पर चाकू से गहरा घाव था। परिजन तत्काल उसे एंबुलेंस से छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला मित्र को घर लाने की बात पर विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमित के घर पर अपनी महिला मित्र को लाने को लेकर चाचा कुंदन को आपत्ति थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद होता था। घटना वाली रात भी कमरे में सोने और महिला मित्र को घर लाने की बात पर कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान गुस्से में आए आरोपी ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अमित के सीने पर वार कर दिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
घटना की सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सीएसपी तिलेश्वर यादव और थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। घटना के बाद फरार होने की फिराक में घूम रहे आरोपी कुंदन को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
बात करने से नाराज युवक ने प्रेमिका पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार











