जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 के लिए पंजीयन 16 अक्टूबर तक, 15 से 29 वर्ष के युवा कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए रायपुर जिले के युवा कलाकारों का पंजीयन 16 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

जिला स्तरीय युवा उत्सव के लिए विकासखंड आरंग, अभनपुर, तिल्दा एवं धरसींवा क्षेत्र के कलाकारों का पंजीयन संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा। विभाग ने विगत वर्ष जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की है।

युवा उत्सव के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा और रॉकबैंड जैसी विधाएं शामिल हैं। इनमें रॉकबैंड का आयोजन केवल राज्य स्तर पर किया जाएगा।

युवा उत्सव से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, जिला रायपुर से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ प्रशिक्षक टी. एन. रेड्डी से मोबाइल नंबर 9424214947 पर संपर्क किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

CATC-137 कैंप में पीएम श्री हरिहर विद्यालय के कैडेटों का जलवा, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया नवापारा का गौरव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल