छुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार; घेराबंदी कर पकड़ा, चोरी की बाइक भी बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HD 4989 भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में एक गरियाबंद और दूसरा महासमुंद जिले का निवासी है।

घर लौटते समय गायब मिली मोटरसाइकिल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अंगूर कुमार मरकाम (30 वर्ष), निवासी मोंगरा आवासपारा, थाना छुरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 अक्टूबर 2026 को वह अपने साथी बीजू राम यादव के साथ काम करने छुरा गया था। रात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच घर लौटते समय उसने ग्राम मोंगरा में जियो टॉवर के पास मुख्य सड़क पर अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खड़ी की थी।

कुछ देर बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 211/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चरौदा के आगे बगनई नाला के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम तौशिफ खान (27 वर्ष), पिता सलीम खान, निवासी बोईरगांव, थाना छुरा गरियाबंद और दूसरे ने पूनम कुमार ताण्डे (31 वर्ष), पिता जीवल लाल ताण्डे, निवासी कोसमर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद बताया। दोनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, क्रमांक CG 06 HD 4989 बरामद की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) भी जोड़ी गई है।     

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा पुलिस ने 8 नग हीरे के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.83 लाख का सामान जब्त, घेराबंदी कर दबोचा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल