घर के अंदर नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला का शव घर के अंदर नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, फॉरेंसिक टीम और साइबर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
घर से बाहर नहीं निकलने पर ग्रामीणों को हुआ संदेह
जानकारी के अनुसार ग्राम कठौतिया राजकुमारी कोल का शव घर पर नग्न हालत में मिला। बताया गया कि रविवार को राजकुमारी कोल की बेटी और दामाद बाहर गए हुए थे, जबकि महिला घर में अकेली थी। सोमवार को भी जब महिला दिनभर घर से बाहर नहीं निकली, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। ग्रामीण महिला के घर पहुंचे। घर के अंदर महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
फॉरेंसिक और साइबर टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी उपसरपंच गणेश रवि को दी गई, जिसके बाद उन्होंने सोमवार शाम सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मनेन्द्रगढ़ पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और साइबर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के समय और परिस्थितियों से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकें।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दुष्कर्म और हत्या की आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
झाड़ियों में बेसुध मिली अर्धनग्न युवती, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका; मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस











