दशहरा घूमने पहुंचे युवक की मौत, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दशहरा पर घूमने पर पहुंचे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नकुल निषाद के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र की है।

जनकारी के अनुसार खरसिया में दशहरे के दिन मीना बाजार लगा हुआ था। जहां पठानपारा निवासी (39 वर्ष) मीना बाजार घूमने गया था। शाम के समय वह आकाश झूले में बैठा था। इसी दौरान वह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वह बेहोश हो गया।

अस्पताल ले जाने से पहले मौत

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शराब के नशे में होने की चर्चा, जांच जारी

बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और इसी वजह से उसका संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद मीना बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: दशहरा महोत्सव के दौरान खूनी झड़प, गाली देने से मना करने पर घेरकर तीन युवकों पर हमला!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल