राजिम क्षेत्र में सड़क विकास को मिली रफ्तार, रिमझिम बारिश के बीच विधायक रोहित साहू ने किया भूमिपूजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बरसते पानी में राजिम विधायक रोहित साहू चौबेबांधा पहुंचकर कुल 12 करोड़ 60 लाख रुपया के दो सड़क परियोजना का स्थल भूमि पूजन किया। जिसमें राजिम चौबेबांधा नवागांव मार्ग लंबाई 3.30 किलोमीटर स्वीकृत राशि 9 करोड़ तथा चौबेबांधा सिंधौरी मार्ग लंबाई 3.60 किलोमीटर 4.65 करोड़ रूपया है। जिसका पूजा अर्चना के साथ गैती से जमीन खोदा गया और स्थल भूमि पूजन के कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। 

सभा को संबोधित करते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि मेला को नए मैदान में लाने के बाद सड़क की चिंता मुझे सबसे ज्यादा थी और लगातार इसकी मांग भी आ रही थी राजिम से चौबेबांधा टू लेन की स्वीकृति मिली है। आज के बाद से दोनों परियोजना का कार्य शुरू हो जाएगा वैसे सन 2023 में भाजपा की सरकार बनी तब से विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है। महतारी बंदन में हर महिलाओं को प्रति माह ₹1000 मिल रहा है। गरीबों का पक्का आवास बन रहा है। गांव गली का उद्धार हो रहा है।

पिछली सरकार के कामकाज को भी आपने देखा है तब और अपने बहुत फर्क है। भाजपा की सरकार में विकास धरातल पर दिख रहा है। राजिम से छुरा मार्ग स्थल भूमि पूजन के समय भी पानी गिर रहा था जो अब तेजी के साथ बन रहा है दीपावली के बाद से भक्तिन माता चौक से काम शुरू हो जाएगा। श्री साहू ने ग्रामीणों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि काम की मॉनिटरिंग आप सबको करना है आप बताएं कि कहां पर नाली लगाना है और कहां पर क्या करना है काम में पारदर्शिता जरूरी है मैं भी बीच-बीच में आकर देखता रहूंगा गलत हो रहा है तो अधिकारी और ठेकेदार को बुलाया जाएगा और उन्हें सही किया जाएगा।

236 करोड़ में राजिम से महासमुंद तक बनेगी फोरलेन सड़क

विधायक रोहित साहू ने आगे कहा कि राजिम फिंगेश्वर महासमुंद तक 146 करोड रुपए की स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के आशीर्वाद से मिला है। राजिम से 4 किलोमीटर तक फोरलेन बनाना था। इस बात को लेकर मुझे चिंता हो रही थी कि भविष्य में फिर से बाकी सड़क को फोर लेन बनाने की मांग होगी उससे अच्छा अभी से प्रयास किया जाए मैं मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री तथा विभाग के सचिव से बैठकर निवेदन किया तब उन्होंने फोरलेन के लिए अलग से 90 करोड रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति दी।

महिला भवन और रंगमंच की घोषणा

अब 236 करोड़ रूपया में राजिम से लेकर महासमुंद तक फोरलेन सड़क बनेगी जिसमें नाल पुल पुलिया इत्यादि सभी की व्यवस्था होगी। महिला समूह की बहनों की मांग पर उन्होंने महिला भवन बनाने की घोषणा किया तथा चौबेबांधा में लक्ष्मी गणेश उत्सव समिति के रंगमंच के लिए राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी।

मौके पर उपस्थित राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि हमारे 40 सालों के प्रयास से क्षेत्रीयता का वातावरण बना है। बाहरी की अब आवश्यकता नहीं है क्षेत्रीयता जनता के हर आवश्यकताओं को पूरा कर रही है।राजिम विधानसभा क्षेत्र में अब बदलना नहीं है। विकास की परिभाषा अब देखने को मिल रही है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष महेश यादव ने भी सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर जिला पंचायत सभापति नंदिनी ओंकार साहू, नंदनी कोमल ढ़ीढ़ी, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष लोकेश्वरी निषाद, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष रूप नारायण साहू, प्रीतम सिंहा उपाध्यक्ष जिला भाजपा गरियाबंद, बोधन साहू, राजू साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू,जनपद सदस्य आशीष पांडे, चौबेबांधा के सरपंच दुलीचंद आंडे, सिंधौरी के सरपंच डीगेश्वर साहू, तुमेश साहू,गोपचंद बनर्जी, मनहरण साहू, नंदू साहू, पीडब्ल्यूडी विभाग राजिम के एसडीओ ज्वालाकांत साहू, इंजीनियर नवीन श्रीवास्तव, मनीष साहू इत्यादि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सोनकर ने किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गांव में बेहतर इलाज की राह आसान, विधायक रोहित साहू ने किया चरौदा में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन; विधायक ने की विकास कार्यों की घोषणाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल