रायपुर जिले में भीषण हादसा: रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत, शव के हुए चिथड़े

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रेत से भरे एक हाईवा ने बाइक सवार ससुर और दामाद को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
बुरी तरह कुचलाया शव, क्षत-विक्षत हो गए
जानकारी के अनुसार दलदल सिवनी निवासी लेखराज पटेल और मंदिर हसौद निवासी लक्ष्मण पटेल दोनों बलौदाबाजार से मंदिर हसौद की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी गुजरा फाटक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा (क्रमांक सीजी 04 क्यूडब्लू 9904) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हाईवा के पहियों के नीचे आ गए और उनके शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर खून और मांस के लोथड़े बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।
वाहन छोड़कर भागा चालक
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस का कहना है कि हाईवा चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। वाहन को जब्त कर लिया गया है और वाहन नंबर के आधार पर चालक व मालिक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि रेत से भरे हाईवा चालक अधिक फेरे लगाने के लालच में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से भारी वाहनों की रफ्तार पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम











