झाड़ियों से सुनाई दी चीख, मौके पर पहुंचा भाई तो खुला खौफनाक मामला; दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मूक-बधिर दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान महिला के भाई ने झाड़ियों की ओर से चीखने की आवाज सुनी। जब वह मौके पर पहुंचा तो अपनी बहन के साथ गांव के ही युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। भाई को सामने देखकर आरोपी अपने कपड़े, पर्स और मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे की है। पीड़िता का 34 वर्षीय भाई शौच के लिए मैदान की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे भदरा झाड़ी की तरफ से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह खेत के पास पहुंचा, जहां उसने अपनी 37 वर्षीय मूक-बधिर दिव्यांग बहन के साथ गांव के ही चंद्रहास कुमार को दुष्कर्म करते हुए देखा। भाई को मौके पर आता देख आरोपी घबरा गया और अपने कपड़े, पर्स तथा मोबाइल फोन वहीं छोड़कर भाग निकला।
घटना के बाद पीड़िता के भाई ने थाना तुमला पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) एवं 64(2)(प) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुमला पुलिस ने आरोपी चंद्रहास कुमार (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर गंभीर एवं संवेदनशील है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
घर के अंदर नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी











