नवापारा ब्रेकिंग: अस्पताल के पास नाली में मिला नवजात का भ्रूण, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार सुबह निजी अस्पताल में पास नाली में भु्रण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर भ्रूण के संबंध में पता लगा रही है। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शहर में वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक निजी अस्पताल के समीप नाली में भ्रूण मिला। स्थानीय लोगों ने नाली में भ्रूण पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई । सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि गर्भपात के बाद भ्रूण को यहां लाकर फेंका गया होगा। हालांकि, इसकी वास्तविक वजह और घटना से जुड़े लोगों के संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास स्थित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि भ्रूण को यहां फेंकने वाले व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। भ्रूण मिलने की इस घटना ने शहर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सुनसान जगह पर मिला भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल