ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की धूम, सरदार पटेल के योगदान को किया याद

बच्चों को बताया छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा का महत्व

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-राजिम क्षेत्र के ग्राम बासीन स्थित ज्ञानोवा हाइट्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को नमन किया।

विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिन्हा, डायरेक्टर हिमकल्याणी शर्मा एवं उपसंचालक नरेंद्र रात्रे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के अखंड भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान और उनके देशभक्तिपूर्ण विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के महत्व और प्रदेश की गौरवशाली परंपरा से बच्चों को अवगत कराया गया।

नन्हें-मुन्ने बच्चों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शिक्षिका श्रीमती पुष्पा सेन, श्रीमती ज्योति यादव एवं सुश्री सोनिया सोनी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया।

संपूर्ण विद्यालय परिसर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के नारों से ओत-प्रोत रहा। गरिमामय समारोह में विद्यालय के प्राचार्य, संचालक, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेल-खेल में कचरा प्रबंधन सीख रहे बच्चे, राजिम में इको क्लब ने अपनाया अनूठा तरीका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल