उन्नत धान की सुनहरी बालियों ने खींचा लोगों का ध्यान, दलहन-तिलहन के बीजों का भी हुआ प्रदर्शन

कृषि विभाग ने प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को दी उन्नत किस्मों और विभागीय योजनाओं की जानकारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा

गरियाबंद:-राज्य उत्सव 2026 के जिला स्तरीय आयोजन में कृषि विभाग की ओर से परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल में विशेष  प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया। इस प्रदर्शनी में धान की विभिन्न उन्नत किस्मों को जीवंत स्वरूप में प्रदर्शित किया गया, जहां धान की सुनहरी बालियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। इसके साथ ही विभाग की ओर से दलहन एवं तिलहन फसलों के उन्नत बीजों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया। अलग-अलग किस्मों की फसलों को एक ही स्थान पर देखकर लोगों ने कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार और उन्नत खेती की संभावनाओं को करीब से जाना।

प्रदर्शनी के माध्यम से कृषि विभाग ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ उन्नत बीजों के उपयोग, फसल उत्पादन बढ़ाने तथा विभागीय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देने का प्रयास किया। स्टॉल में धान की अलग-अलग किस्मों की बालियों को प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित किया गया था, जिससे किसान उनकी विशेषताओं और फसल की गुणवत्ता को समझ सकें। वहीं दलहन एवं तिलहन फसलों के उन्नत बीजों की प्रदर्शनी के जरिए किसानों को फसल विविधीकरण के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। उन्होंने कृषि विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया और प्रदर्शित कृषि उत्पादों एवं उन्नत बीजों की जानकारी ली। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी चंदन राय ने विभाग की ओर से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं, योजनाओं और कृषि गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

प्रदर्शनी के दौरान कृषि विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजन में पहुंचे लोगों को विभागीय योजनाओं और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी देने में विभागीय टीम ने सहयोग किया। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतर बीजों और उत्पादन बढ़ाने के विकल्पों की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल