मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरे मामा-भांजा, पीछे से हाइवा ने कुचला; मामा की मौके पर मौत, भांजा गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल भांजे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र का है।

जेसीबी के काम से लौट रहे थे मामा-भांजा

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा मेंढ़पार निवासी शेखर मरकाम के रूप में हुई है। वे जेसीबी ऑपरेटर का काम करते थे। मंगलवार को वे अपने भांजे रंजीत के साथ बाइक से जेसीबी के काम के सिलसिले में ग्राम पौंसरी गए थे। बताया गया कि दोनों सुबह से शाम तक जेसीबी मालिक के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन मालिक के नहीं पहुंचने पर वे वापस अपने गांव लौटने के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान शाम करीब 6 से 6.30 बजे के बीच ग्राम गतौरी के पास हादसा हो गया।

सड़क पर गिरे, पीछे से आए भारी वाहन ने कुचला

बताया गया कि गतौरी के पास सड़क पर बैठे मवेशी से बाइक टकरा गई, जिससे मामा-भांजा सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में दोनों आ गए। हादसे में शेखर मरकाम के सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

112 की मदद से घायल को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोनी पुलिस ने 112 की मदद से घायल रंजीत को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, मृतक शेखर मरकाम के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिम्स की मर्च्युरी में रखवाया गया।

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस दुर्घटना में शामिल भारी वाहन और उसके चालक की पतासाजी में जुटी है। घायल भांजे के बयान सहित अन्य पहलुओं के आधार पर हादसे की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तीन वाहनों को टक्कर मारकर भाग रही स्कॉर्पियो खेत में पलटी, एक युवक की मौत; दो गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल