किराए के मकान में मां-बेटे की संदिग्ध लाश, हत्या की आशंका; 3-4 दिन से बंद था दरवाजा, खुला तो फर्श पर मां और बिस्तर पर पड़ा मिला बेटे का शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में एक किराए के मकान का बंद दरवाजा खुलते ही अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया। कमरे के भीतर मां और बेटे की लाश पड़ी थी। महिला का शव फर्श पर था, जबकि बेटे की लाश बिस्तर पर मिली। पिछले तीन से चार दिनों से कमरे का दरवाजा बंद था। जब अंदर से उठने वाली तेज बदबू ने आसपास रहने वालों की चिंता बढ़ाई, तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो इस दोहरी मौत का खुलासा हुआ। घटना गुढ़ियारी इलाके के छोटा अशोक नगर की है।

चार साल से किराए पर रह रहे थे मां-बेटे

जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय जयजी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख देशमुख दोनों पिछले करीब चार वर्षों से दिलीप मंडल के मकान में किराए पर रह रहे थे। जयजी देशमुख ऑनलाइन टीचिंग का काम करती थीं, जबकि उनका बेटा हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।

तीन-चार दिन तक नहीं खुला दरवाजा

बताया जा रहा है कि पिछले तीन से चार दिनों से मां-बेटे कमरे से बाहर नहीं निकले थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शुरुआत में किसी को अनहोनी का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन जब कमरे से तेज बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे में मां-बेटी के शव देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, आत्महत्या की आशंका

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (थ्ैस्) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

गुढ़ियारी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मां-बेटे की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

किराए के मकान में फांसी पर लटका मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल