मौत का तांडव! दो कारों और ट्रैक्टर के बीच भीषण भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत, चार घायल

तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए मकान की दीवार से जा भिड़ी, फंसे लोगों को दरवाजे तोड़कर निकाला गया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो कारों और एक ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार मकान की दीवार से जा टकराई और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दरवाजे तक तोड़ने पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना बेमेतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, नवागांव से लौट रहा एक परिवार कार क्रमांक CG 04 SC 8643 में सवार था। कार में तीन महिलाएं और चालक सहित चार लोग मौजूद थे। इसी दौरान बेमेतरा की ओर से आ रही दूसरी कार क्रमांक CG 25 H 2388 ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में परिवार की कार में आगे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका बेरला क्षेत्र के ग्राम सोढ़ की रहने वाली बताई जा रही है।

वहीं, दूसरी कार में सवार दो युवकों में से वाइस उर्फ लक्की देशलहरे की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह बेमेतरा का निवासी था। दूसरी कार के चालक की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

टक्कर के बाद मकान की दीवार से जा भिड़ी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेमेतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले टाटा कार क्रमांक CG 04 MZ 3474 और रेनॉल्ट कार क्रमांक CG 04 SC 8643 को टक्कर मारी। इसके बाद कार ट्रैक्टर से भिड़ते हुए अनियंत्रित हो गई और एक मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दरवाजे तोड़ने पड़े। इसके बाद घायलों को एसआरएस अस्पताल पहुंचाया गया।

नशे में वाहन चलाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक के नशे में होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हादसे के कारणों, वाहन चालकों की भूमिका और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दो कारों की भीषण टक्कर: पुलिसकर्मी परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल