बिरसा मुंडा के संघर्ष और जनजातीय समाज के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने जनजातीय गौरव सप्ताह का आयोजन

पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने प्रेसवार्ता में रखी 10 बिंदुओं पर बात, 

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा

छुरा। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर देशभर के जनजातीय बहुल्य क्षेत्रों में मनाए जा रहे जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में सिहावा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम शामिल हुए। उन्होंने 15 नवंबर को होने वाली भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव सप्ताह के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और वीर महापुरुषों के संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

मरकाम ने बताया कि 11 से 18 नवंबर तक देश के जनजातीय बाहुल्य जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के दौरान गरीब मजदूरों और किसानों पर हो रहे अत्याचारों को करीब से देखा था। प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद महज 24 वर्ष की उम्र में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर गांव लौटने का निर्णय लिया और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित कर अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के अनेक वीर योद्धाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन लंबे समय तक उनके योगदान को अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई। ऐसे वीरों की वीरता, संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा जनजातीय गौरव सप्ताह जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और जनजातीय समाज के विकास के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की सोच और नीतियों का परिणाम है कि आज रोजगार के अवसरों में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले मजदूर काम की तलाश में मालिकों के पास जाता था, जबकि आज कई जगह मालिक काम के लिए मजदूर तलाश रहे हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य वक्ता मरकाम ने 10 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से अपनी बात रखी। इसमें धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन परिचय, उनके कार्यों और महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज का योगदान, जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत, भाजपा सरकार में जनजातीय गौरव यात्रा, जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न आंकड़े, भाजपा सरकार द्वारा जनजातीय समाज के लिए किए गए बजट प्रावधान और संचालित योजनाएं, विपक्ष के कथित षड्यंत्र और वास्तविकता सहित 11 से 18 नवंबर तक चलाए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों की जानकारी शामिल रही।

अंत में उन्होंने 15 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के सभी मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की रूपरेखा तैयार की गई है। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और उनके योगदान को व्यापक स्तर पर सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

जनजातीय गौरव सप्ताह

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सियाराम ध्रुव, भाजपा मंडल अध्यक्ष छुरा कोमल चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य संघर्ष तोकेश्वरी मांझी, सर्कल अध्यक्ष अधार राम, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष ध्रुव, महामंत्री भोजलाल, मानसिंह निषाद, शशांक चंद्राकर, निखिल साहू सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल