सोशल मीडिया पर दोस्ती, आधी रात मिलने बुलाया और युवक के साथ खौफनाक कांड; युवती समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सोशल मीडिया पर दोस्ती, मिलने का बुलावा और फिर सुनसान जगह पर चाकू की नोक पर लूट… हनी ट्रैप के जरिए युवक को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में एक युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने रायगढ़ निवासी युवक से मारपीट कर 60 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी लूट ली थी। मामला जांजगीर-चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Snapchat पर दोस्ती, फिर मिलने का बुलावा

पुलिस के अनुसार, रायगढ़ निवासी मनीष वर्मा की Snapchat के माध्यम से एक युवती से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और युवती लगातार मनीष को चांपा मिलने के लिए बुलाने लगी। 4 नवंबर 2026 को मनीष अपने दोस्त के साथ कार से चांपा पहुंचा। युवती के कहने पर उसने अपने दोस्त को मड़वा प्लांट के मुख्य द्वार पर छोड़ दिया और खुद आगे चला गया।

आधी रात चाकू दिखाकर किया हमला

रात करीब 12.20 बजे मड़वा प्लांट के पास अचानक छह युवक पहुंचे। आरोपियों ने चाकू दिखाकर मनीष को कार से बाहर निकाला और हाथ-मुक्कों व बेल्ट से जमकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर उसके पास मौजूद 60 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस में दी गई।

युवती भी निकली साजिश में शामिल

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक को मिलने बुलाने वाली युवती भी इस पूरी साजिश में शामिल थी। युवती के बुलावे पर ही मनीष सुनसान जगह पहुंचा, जहां आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

छह आरोपी गिरफ्तार, रकम और वाहन जब्त

कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित राठौर (21), रवि झलरिया (24), किशन कर्ष (21), कुनाल पाण्डेय (20), मुकेश कश्यप उर्फ छोटू (19) और रायगढ़ जिले की एक युवती शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 30 हजार रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लूटी गई बाकी रकम और सोने की अंगूठी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

आधी रात बहन के साथ युवक को देखते ही भड़का भाई, फावड़ा मारकर हत्या, प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल