कवयित्री सरोज कंसारी के काव्य संग्रह ‘अंतर्मन की आवाज’ का हुआ विमोचन, श्रेष्ठ लेखिका सम्मान से हुईं सम्मानित

महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू और साध्वी प्रज्ञा भारती ने किया पुस्तक का विमोचन, दो दशकों की साहित्य साधना को मिली नई पहचान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर की कवयित्री एवं लेखिका सरोज कंसारी के काव्य संग्रह ‘अंतर्मन की आवाज’ का भव्य विमोचन छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा गंगा आरती प्रमुख साध्वी प्रज्ञा भारती (जबलपुर) के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरोज कंसारी को श्रेष्ठ लेखिका एवं कवयित्री सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनकी साहित्यिक उपलब्धियों की सराहना की गई।

विमोचन समारोह में डॉ. ममता साहू ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि आज के संवेदनहीन होते सामाजिक परिवेश में कवयित्री सरोज कंसारी की रचनाएं समाज को जागृत करने वाली अंतर्मन की संवेदनशील पुकार हैं। हिंदी साहित्य जगत के वरिष्ठ कवि एवं बहुआयामी व्यक्तित्व युगपुरुष सूर्य द्वारा संपादित एवं संकलित यह कृति पाठकों को भावनाओं की अनूठी यात्रा पर ले जाती है। इसमें लोक संस्कृति, पर्व-परंपराओं, किसान की आस्था, प्रकृति के प्रति संवेदना और आधुनिक समय में कमजोर पड़ती मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली शब्दों में अभिव्यक्त किया गया है।

देशप्रेम से ओतप्रोत काव्य संग्रह

वहीं साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि ‘अंतर्मन की आवाज’ उच्च मानवीय संवेदनाओं और देशप्रेम से ओतप्रोत काव्य संग्रह है। यह पुस्तक प्रकृति संरक्षण और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है। साहित्य प्रेमियों के लिए यह संग्रह हृदय को स्पर्श करने वाली अनुभूति है।

योगिता सिन्हा ने पुस्तक की जानकारी देते हुए बताया कि ‘अंतर्मन की आवाज’ सरोज कंसारी का एकल काव्य संग्रह है, जिसका प्रकाशन वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार द्वारा किया गया है। पुस्तक का ISBN नंबर 978-81-68068-07-0 है। यह पुस्तक अमेजन पर भी उपलब्ध है।

सरोज कंसारी पिछले लगभग 20 वर्षों से साहित्य साधना में सक्रिय हैं। कवयित्री और लेखिका के साथ-साथ वे रिपोर्टर एवं कुशल मंच संचालिका के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वर्ष 2025 में उनकी पहली पुस्तक ‘सरोज कंसारी का रचना संसार’ प्रकाशित हुई थी। वे शिक्षिका होने के साथ दैनिक समाचार पत्र की संवाददाता तथा कंसारी महिला संगठन की अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रही हैं। उनकी रचनाएं नियमित रूप से समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और विभिन्न साहित्यिक मंचों पर प्रकाशित एवं प्रस्तुत होती रहती हैं।

जीवन का अभिन्न हिस्सा

इस उपलब्धि पर सरोज कंसारी ने कहा कि लेखन उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। योगिता सिन्हा के प्रयास, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से पुस्तक का विमोचन उनके लिए यादगार और सुखद अवसर बन गया। उन्होंने अपनी इस साहित्यिक उपलब्धि में सहयोग देने वाली बहन कल्याणी कंसारी, पुस्तक के संपादक युगपुरुष सूर्य (उत्तर प्रदेश), समाजसेवी योगिता सिन्हा, हर्षा कंसारी एवं रेखा वंजारी सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार द्वारा पुस्तक के सुंदर प्रकाशन एवं साहित्यिक योगदान के लिए सरोज कंसारी को श्रेष्ठ लेखिका/कवयित्री सम्मान, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से नवापारा-राजिम अंचल के साहित्यिक जगत में हर्ष का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

“सरोज कंसारी का रचना संसार” पुस्तक का हुआ विमोचन, बड़ी संख्या में साहित्यकार रहे उपस्थित, शुभचिंतकों ने दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल