रात में हुआ विवाद, सुबह आंगन में मिली पत्नी की लाश! पति बोला- पाइप और तीर से किया वार, पुलिस जांच में जुटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब महिला के पति ने मीडिया से बातचीत में खुद पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

पति के मुताबिक, घटना की रात दोनों ने नशा किया था। इसके बाद खाना नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में उसने पाइप और तीर से पत्नी के गले पर वार किया। हालांकि, पुलिस ने अभी मामले में सभी पहलुओं से जांच की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।

घर के आंगन में तड़पती मिली पत्नी

मामला केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाहनापथरा का है। पुलिस के अनुसार, राजकुमार कमार गुरुवार को गांव के एक व्यक्ति के घर पहुंचा और उसे आवाज देकर उठाया। उसने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल को देखने गया था। जब वह घर लौटा तो उसकी 34 वर्षीय पत्नी सत्याबाई आंगन में गंभीर रूप से घायल अवस्था में छटपटा रही थी। महिला के माथे, ठुड्डी, पैर और भुजा सहित शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट के निशान थे। कुछ ही समय बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

पति का कबूलनामा, पाइप और तीर से हमला करने का दावा

घटना के बाद महिला के पति राजकुमार कमार ने मीडिया से बातचीत में पत्नी की हत्या करने की बात कही। उसके अनुसार, घटना वाली रात दोनों ने नशा किया था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। राजकुमार ने बताया कि खाना नहीं बनाने को लेकर भी कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के दौरान उसने पाइप और तीर से पत्नी के गले पर वार किया। उसने यह भी बताया कि सत्याबाई के साथ उसकी लव मैरिज हुई थी और घटना की जानकारी उसने गांव के सरपंच को दी थी।

शरीर पर मिले धारदार हथियार से चोट के निशान

घटना की सूचना मिलने के बाद केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाए जाने के निशान मिलने की बात भी सामने आई है।

एएसपी बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि गुरुवार को केरेगांव पुलिस को ग्राम बाहनापथरा में एक महिला के संदिग्ध अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग इंटीमेशन लेकर शव का पंचनामा किया। एएसपी के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

टांगी से पत्नी की बेरहमी से हत्या… मौत की झूठी कहानी रच दफन कर दिया शव, शक में बहन ने खुदवाया कब्र, फिर खुला खौफनाक सच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल