गरियाबंद ब्रेकिंग : कॉलेज से घर लौट रही तीन छात्राओं को कार ने रौंदा, एक की हालत गंभीर, CCTV में कैद हुई घटना, VIDEO
पुलिस ने कार और चालक को लिया कब्जे में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद में कॉलेज से छुट्टी के बाद पैदल अपने घर लौट रही तीन छात्राओं को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना गरियाबंद शहर में पुराने एसपी कार्यालय के सामने दोपहर के समय हुई। बताया जा रहा है कि कॉलेज में छुट्टी होने के बाद तीन छात्राएं पैदल अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान सड़क किनारे चल रही छात्राओं को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों छात्राएं सड़क पर गिर पड़ीं और घायल हो गईं। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
एक छात्रा की हालत गंभीर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के दौरान एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायल छात्राओं का भी उपचार किया गया।
इस सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कार ने पहले छात्राओं को टक्कर मारी जिसके बाद वे कार के नीचे आ गई । कार के पहिये उनके ऊपर से निकल गए जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए हो गई। हादसे के बाद शहर में तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही और पैदल राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल कार का चालक रायपुर निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार की रफ्तार कितनी थी, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
CMO लिखी कार ने बाइक सवार को रौंदा, दो महिलाओं की मौत, युवक गंभीर











