नगरीय निकायों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, विभाग ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्य सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पदस्थ 18 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची में रायपुर, आरंग, कवर्धा, धमधा, दीपका, गौरेला, चांपा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर, जामुल, धर्मजयगढ़, बड़ी करेली, बेरला, केशकाल और बलौदाबाजार समेत कई नगरीय निकायों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को उनके मूल पदों पर वापस भेजा गया है।

तबादला आदेश के तहत नगर पालिका आरंग की सीएमओ शीतल चंद्रवंशी को चांपा भेजा गया है, जबकि चांपा के सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी को आरंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रायपुर नगर निगम के जोन आयुक्त अरुण कुमार ध्रुव को नगर पालिका दंतेवाड़ा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नगरीय प्रशासन विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने निकायों को जारी किया परिपत्र, कड़ाई से पालन करने के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button