बकरीद का अवकाश हुआ संशोधित : गरियाबंद जिला प्रशासन ने बकरीद पर्व पर लगाई दण्ड अधिकारियों की ड्यूटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 के लिए अवकाश घोषित किए गए थे। जिसमें सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की सूची में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए बुधवार, 27 मई 2026 को अवकाश घोषित किया गया था।
राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी उक्त अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए, ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व के लिए पूर्व में घोषित अवकाश दिनांक 27 मई, 2026, दिन-बुधवार के स्थान पर दिनांक 28 मई 2026, दिन-गुरूवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
दण्ड अधिकारियों की लगी ड्यूटी
ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न तहसीलों में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार 28 मई 2026 को अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके तहत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गरियाबंद चितेश कुमार देवांगन तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गरियाबंद योगेन्द्र कुमार देवांगन को संपूर्ण तहसील गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी छुरा मयंक अग्रवाल तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पाण्डुका डोनेश्वर साहू को संपूर्ण तहसील छुरा क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम डिंपल धु्रव एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम तारेन्द्र कुमार ठाकुर को संपूर्ण तहसील राजिम की जिम्मेदारी दी गई है।
तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी फिंगेश्वर रमेश मेहता को संपूर्ण तहसील फिंगेश्वर, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी देवभोग अजय कुमार चंद्रवंशी को संपूर्ण तहसील देवभोग, प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपुर सुशील कुमार भोई को संपूर्ण तहसील मैनपुर तथा तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अमलीपदर गैंदलाल साहू को संपूर्ण तहसील अमलीपदर क्षेत्र के लिए नियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को उक्त तिथि के दौरान सतर्क रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











