अगले 24 घंटे में तेज होगा चक्रवाती तूफान Biparjoy, मौसम का बदलेगा मिजाज, अंधड़ के साथ वर्षा के आसार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान बिपारजॉय (Biparjoy) और अधिक तेज होने की उम्मीद जताई है। कहा गया कि यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा कि 9 जून को 23.30 बजे 16.0छ और लंबे 67.4म् के पास अरब सागर पर चक्रवाती तूफान अत्यधिक गंभीर हो जाएगा। इसके अगले 24 घंटों के दौरान और तेज होने और उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की भविष्यवाणी की गई है।
मौसम विभाग ने कहा इससे पहले मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों में Biparjoy के तेज होने का पूर्वानुमान जताया था। वहीं, मछुआरों को सलाह दी थी कि वे केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तट से दूर समुद्र में न जाएं।
छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में दिखेगा बिपारजॉय का असर
बिपारजॉय (Biparjoy) चक्रवात के प्रभाव से शनिवार को छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बारिश के आसार है। वहीं कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में चक्रवात के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदल रहा है और शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
रायपुर में 24 तक मानसून प्रवेश की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार रायपुर में 24 जून तक मानसून प्रवेश होना संभावित है। केरल में मानसून की सक्रियता अच्छी रही तो मानसून पहले भी पहुंच सकता है। हालांकि 10 जून से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल