CM साय मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, संभावित लिस्ट आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में 9 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद विभाग बंटवारे को लेकर चर्चाएं उठ रही है। ऐसे में मंत्रियों के विभागों को लेकर संतुलिट बंटवारा देखने को मिल सकता है। वहीं सोशल मीडिया में विभाग को लेकर नई सूची आई है।

आपको बता दें कि विष्णुदेव साय सरकार में 9 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब मुख्यमंत्री सहित 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो गया है। इसमें 2 डिप्टी सीएम भी हैं। वहीं एक मंत्री की जगह खाली है। भाजपा अपनी सरकार को वन मैन शो की तरह लोगों के बीच प्रोजेक्ट नहीं होने देना चाहती। ऐसे में सत्ता और ताकत का संतुलित बंटवारा विभागों में दिखेगा। जानिए मंत्रियों को एलट हुए संभावित विभागों की सूची…

क्र. 

कैबिनेट मंत्री

विभाग

1

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री

सामान्य प्रशासन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, जनसंपर्क, खनन और अन्य विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हो

2

अरूण साव, उप मुख्यमंत्री

लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, वाणिज्यिक कर (GST), ऊर्जा, 20 सूत्री कार्यक्रम.

3

विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री

गृह, जेल, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन और संस्कृति,

4

बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संसदीय कार्य, कृषि और जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मत्स्य, सहकारिता

5

रामविचार नेताम, मंत्री

आदिवासी और अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास

6

दयालदास बघेल, मंत्री

आवास और पर्यावरण, वन, परिवहन, खाद्य, विधायी कार्य, कानून

7

केदार कश्यप, मंत्री

स्कूल शिक्षा, पंचायत और ग्रामीण विकास, जल संसाधन, आयाकट

8

लखनलाल देवांगन, मंत्री

वाणिज्यिक कर (पंजीकरण और स्टांप) राजस्व और आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, विलेज इंडस्ट्री, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग,

9

श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री

वाणिज्य और उद्योग, वाणिज्यिक कर (उत्पाद शुल्क)

10

ओ.पी. चौधरी, मंत्री

तकनीकी शिक्षा और रोजगार, उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, कौशल विकास, जनशक्ति योजना

11

टंकराम वर्मा, मंत्री

श्रम, नगरीय प्रशासन

12

लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री

महिला, बाल विकास विभाग और समाज कल्याण

यह सूची सोशल मीडिया मे आई जानकारी के अनुसार है  इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

साय कैबिनेट तैयार: 9 विधायकों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, जानिए विभागों को लेकर बड़ा अपडेट

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल