सीएचसी गोबरा नवापारा में दो वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों को भावभीनी विदाई, सेवा कार्यों को किया गया याद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) गोबरा नवापारा में शनिवार को दो वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की।

गोबरा नवापारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 18 जुलाई 2026 को वरिष्ठ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्रमिला साहू एवं वरिष्ठ सुपरवाइजर मीरा मन्ना के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू, मीरा मन्ना, प्रमिला साहू, मेघनाथ साहू एवं यशोदा देवांगन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू ने की। उन्होंने सेवानिवृत्त दोनों कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ. साहू ने प्रमिला साहू और मीरा मन्ना द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं संस्था के लिए दी गई वर्षों की समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

सेवा कार्यों को किया गया याद

इस अवसर पर मीरा मन्ना, मेघनाथ साहू, डॉ. भारत, डॉ. राजकुमार, यशोदा देवांगन, एल.पी. तारक एवं श्रीमती लता यदु सहित अन्य वक्ताओं ने भी दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल, उनके व्यवहार और सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में नितेश कुंभकार, एफ.आर. साहू, महेन्द्र साहू, चित्रलेखा वर्मा, गिरधारी ध्रुव, तुलेश्वरी साहू, मनीषा वर्मा, टिकेश्वरी बघेल, संतोषी बंजारे, कुंवर सिंह ध्रुव, महेन्द्र दीवान, संदीप साहू, रवि, चांदनी, चित्ररेखा, पियूष, दुष्यंत सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन रामअवतार यदु ने किया। समारोह का समापन दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जीवनदीप समिति की साधारण सभा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय, इन कार्यों के लिए मिली 4 लाख की स्वीकृति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button