राजिम-गरियाबंद मार्ग पर किसानों का धरना, इन मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अन्नदाता, शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में खरीफ सीजन की तैयारी के बीच खाद और बीज की कटौती से नाराज किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। जिले के पाण्डुका स्थित चारोधाम चौक में बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठ गए हैं और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

किसानों का आरोप है कि उन्हें आवश्यकता के अनुरूप खाद और बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज नहीं मिलने से फसलों की बुवाई प्रभावित होगी और इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर खाद की कालाबाजारी की जा रही है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

‘‘खाद-बीज दो, खेती बचाओ’’ के गूंजे नारे

धरना स्थल पर किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए तत्काल पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।

स्थिति को देखते हुए पाण्डुका पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन किसानों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन के सामने जल्द समाधान निकालने की चुनौती खड़ी हो गई है।

खेती पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

मानसून की दस्तक से पहले किसान खेती की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसे समय में खाद और बीज की कमी को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

News update….

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खरीफ की तैयारी में किसानों को नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button