ब्रेकिंग: आरंग रेलवे ट्रैक पर मिली शिक्षक की क्षत-विक्षत लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में एक शिक्षक का रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना आरंग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरंग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतक की पहचान आशीष बघेल (41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अकोली (कला) स्थित शासकीय विद्यालय में शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7.30 बजे वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिवार और शिक्षा जगत में मातम

शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक साथी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आशीष बघेल पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों को लेकर तनाव में थे। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर शव पड़े रहने को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात करीब 11.30 बजे रेलवे पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया गया। इस दौरान परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: राजिम-रायपुर रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, बेटे को देखने अस्पताल आया था मृतक, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button