छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा कैंसर पीड़ित को दी गई सहायता राशि, सदस्यों ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा कलारतराई निवासी घनश्याम सतनामी पिता गणपत सतनामी को गंभीर बीमारी (कैंसर पीड़ित) को इलाज के लिए उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की गई।

प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू ने बताया कि हमारे संगठन के प्रत्येक सदस्य की सोच हमेशा नेक कार्यों की ओर रहता है। हम हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करना ,समाज के लिए कुछ अच्छा करना, लोगो को जागरूक करना, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने में मदद करने का कार्य करते रहते है। 

इस अवसर पर रामचंद देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान के द्वारा लगातार जो समाज में महिला सशक्तिकरण और महिला जागरण के साथ समाज के पीड़ित वंचित लोगों की जो सहायता की जा रही है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। ईश्वर के द्वारा कुछ लोगों को चयनित किया जाता है जो समाज में उनके दूत बन कर पीड़ितों की सहायता करने पहुंच जाते हैं।

भगवान सब रूप में हमारे आसपास विराजमान होते हैं और ऐसे ही कार्य करने वाले लोग भगवान के स्वरूप को परिलक्षित करते हैं। हम सबको समाज में पीड़तो की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

इनका मिला सहयोग 

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मोहनी साहू, शमीना अंजुम, कनक शाह, भारती साहू, भावना मरकाम, उमा पटेल, भारती सोनी, शास्त्री सोनवानी, जिला अध्यक्ष क्रांति सेना निखिलेश दीवान, विश्व हिंदू परिषद जिला महामंत्री रामचंद देवांगन, मगरलोड तहसील साहू समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, सुशीला साहू ने सहयोग प्रदान किया।  

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

हर श्रमिकों का योगदान अनमोल : मजदूर दिवस पर महतारी महिला सेवा संस्थान ने श्रमिकों का किया सम्मान

Related Articles

Back to top button